Featureकांकेरछत्तीसगढ़

स्वच्छता ही सेवा अभियान को जिले में मिल रहा बेहतर प्रतिसाद

अब लोग स्वयं जुड़कर हिस्सा बन रहे सफाई अभियान का

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 सितम्बर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश के साथ साथ प्रदेश के सभी जिलों में 14 सितंबर से स्वच्छता अभियान 2024 चलाया जा रहा है। इसी क्रम कांकेर जिले में भी स्वच्छता ही सेवा-2024 के अंतर्गत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर जिले में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में चलाये जा रहे सफाई गतिविधियों से नगरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण जुड़ रहे हैं और उनके स्वभाव में भी स्वच्छता का भाव जागृत हो रहा है और बढ़-चढ़ कर अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button