
उत्तर बस्तर कांकेर 26 सितम्बर 2024/ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा के रायपुर प्रवास के दौरान कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने उनसे सौजन्य भेंट की। माना स्थित स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, बस्तर विधायक श्री किरणदेव सिंह सहित प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के दल के साथ कांकेर विधायक श्री नेताम ने केबिनेट मंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे संक्षिप्त मुलाकात की। श्री नड्डा ने कांकेर सहित प्रदेश में हो रहे सतत् विकास को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय केबिनेट मंत्री को कांकेर जिला आगमन के लिए निमंत्रित भी किया।



