
उत्तर बस्तर कांकेर, 24 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला कोषालय स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर वहां संधारित दस्तावेजों, पंजियों, भण्डार पंजियों व रखरखाव का निरीक्षण कर उनका भौतिक सत्यापन किया। कलेक्टर ने गुरुवार 19 सितंबर को जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम के भौतिक सत्यापन के दौरान वहां उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार सभी स्टाम्प एवं बहुमूल्य वस्तुएं रिकॉर्ड में अंकित संख्यानुसार सही पाया, जिस पर कोषालय अधिकारी के कार्य पर संतुष्टि जाहिर की। उल्लेखनीय है कि कोषालय संहिता भाग एक के सहायक नियम 39 के अनुसार स्ट्रांग रूम में रखे स्टाम्पों एवं बहुमूल्य वस्तुओं का वर्ष में दो बार भौतिक सत्यापन किया जाता है, जिसके तहत कलेक्टर ने जिला कोषालय का निरीक्षण किया।



