Featureकांकेरछत्तीसगढ़

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर 23 सितंबर 2024/कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने और सर्प काटने के दो प्रकरण में उनके आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिले के पखांजूर तहसील अंतर्गत ग्राम इन्द्रप्रस्थ निवासी 16 वर्षीय आकाश बैरागी की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम आश्रित श्री दीपक बैरागी और श्रीमती मालती बैरागी को चार लाख रूपए तथा पी.व्ही. 41 पुरुषोत्तम नगर निवासी 20 वर्षीय प्रसनजीत मजूमदार की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम वारिस श्री संजय मजूमदार और श्रीमती टुलू मजुमदार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Back to top button