छत्तीसगढ़

डीएड संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बीएड धारक सहायक शिक्षकों को हटाने की मांग

मुंगेली। मुंगेली में डीएड संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बीएड धारक सहायक शिक्षकों को पद से हटाने और डीएड धारकों की नियुक्ति करने की मांग की है। पिछले एक साल से सहायक शिक्षक पद को लेकर डीएलएड और बीएड अभ्यर्थियों के बीच विवाद जारी है। डीएड धारकों का कहना है कि इस विवाद का समाधान छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पहले ही अपने फैसले में डीएलएड अभ्यर्थियों के पक्ष में किया था।

डीएड संघ ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिलता, तो वे आंदोलन का सहारा लेंगे। इस मामले को लेकर कलेक्टर राहुल देव ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button