कांकेरछत्तीसगढ़

आवास मित्रों की नियुक्ति हेतु 13 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, 31 अगस्त 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता के दृष्टिकोण से प्रत्येक क्लस्टर में “आवास मित्र-समर्पित मानव संसाधन” की नियुक्ति की जानी है। आवास मित्र के चयन हेतु आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय कांकेर में 13 सितंबर 2024 तक कार्यालयीन समय में केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किये गए हैं। निर्धारित तिथि उपरान्त प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उक्त योजनान्तर्गत “आवास मित्र-समर्पित मानव संसाधन” के चयन हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप जिला कांकेर की वेबसाइट www.kanker.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत व जनपद पंचायत के सूचना पटल का भी अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button