छत्तीसगढ़

बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल के सरगना को पुलिस ने दबोचा!, पूर्व विधायक का खास है शिरीष पांडे

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल के सरगना शिरीष पांडे को सायबर सेल पुलिस द्वारा पकड़े जाने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, आज शिरीष पांडेय को पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा सकता है. बता दें कि शिरीष पांडे की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी, और वह लगातार पुलिस को चकमा देकर छुप रहा था. कुछ दिनों पूर्व उसके सरेंडर करने की खबर भी आई थी, लेकिन बात बनी नहीं. इसके बाद पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान उठ रहे थे, क्योंकि सैक्स स्कैंडर में कुछ पुलिस कर्मियों के भी लिप्त होने की खबर थी. इस बीच पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मीडिया को भरोसा दिलाया था कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, और इसमें जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. जिसके बाद से सायबर पुलिस की टीम लगातार नजर रखी थी, और मौका मिलते ही उसे पकड़ लिया गया.

Related Articles

Back to top button