
उत्तर बस्तर कांकेर, 24 अगस्त 2024/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा 26 अगस्त 2024 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने इस संबंध आदेश जारी कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त 2024 को जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.4 (क) व्यवसायिक क्लब एवं एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखने का निर्देश दिया है। शुष्क दिवस के दौरान जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।




