
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 जुलाई 2024/ जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा स्व-रोजगार से युवाओं को सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों में कम्प्यूटर और प्लम्बर कोर्स में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण के लिए 20 जुलाई को लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है तथा प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।




