छत्तीसगढ़

17 टुकड़ों में मिली युवक की लाश,प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया अंजाम ,जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत,बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड, सियासी उठापटक जैसे टॉप न्यूज़

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 17 टुकड़ों में मिली युवक की लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी रजा खान के साथ मिलकर पहले प्रेमी मो. वसीम अंसारी को मौत के घाट उतारा था, फिर लाश को 17 टुकड़ों में काटकर स्कूली बैग और बोरे में भरकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है.

बलरामपुर. जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में घर बनाने के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत मौत हो गई. यह हादसा रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के केसारी गांव का है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. जगदलपुर के अनुपमा चौक स्थित एक घर में मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हत्या के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि घटना में घायल हुए छोटे बेटे नितेश गुप्ता का हाथ है. उसने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए डकैती की कहानी गढ़ी थी.

खैरागढ़. छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से डोंगरगढ़ नगर पालिका में सियासी उठापटक चल रही थी। कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान हुआ, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया.

Related Articles

Back to top button