छत्तीसगढ़

तालाब में नहाने के दौरान 14 साल के बच्चे के मुंह में घुस गई मछली, गले मे फंसी मच्छी को निकलना हो रहा मुश्किल

जांजगीर-चांपा। जिला से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां तालाब में नहाने के दौरान एक 14 साल के बच्चे के मुंह में मछली घुस गई और गले मे फंस गई है. घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के करुमहु गांव की है. बच्चे का नाम समीर गोंड़ बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय स्तर पर बच्चे के गले से मछली को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चे की स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण 112 के माध्यम से अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. यहां डॉक्टरों ने भी मुंह में फंसे मछली को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद बच्चे को उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है.

Related Articles

Back to top button