
राष्ट्रीय
400 पार’ का नारा देने के बाद आए परिणाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के साथ अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी हमला झेल रही
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में ‘400 पार’ का नारा देने के बाद आए परिणाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के साथ अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी हमला झेल रही है. ताजा घटनाक्रम में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अहंकारी हो चुकी पार्टी को भगवान राम ने 241 सीटों पर रोक दिया.
इंद्रेश कुमार को आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के बाद दूसरे नंबर का नेता माना जाता है. वे जयपुर के पास आयोजित ‘राम रथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह’ में बोल रहे थे. किसी व्यक्ति या पार्टी का नाम लिए बिना इंद्रेश कुमार ने कहा कि चुनाव परिणाम कुछ लोगों के रवैये को दर्शाते हैं. वे अहंकारी हो गए हैं. पार्टी ने पहले भक्ति की और फिर अहंकारी हो गई. भगवान राम ने उन्हें 241 सीटों पर रोक दिया, लेकिन उन्हें सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. वहीं इंडिया ब्लॉक का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, “दूसरी ओर, जिन लोगों की भगवान राम में आस्था नहीं थी, उन्हें 234 पर ही रोक दिया गया.”



