छत्तीसगढ़

मुख्यधारा से जुड़ने के लिए 8 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण,400 सीट की प्राप्ति के लिए बीजेपी प्राचीन काली माता मंदिर में महायज्ञ करेगी

रायपुर। शासन की नीतियों से प्रभावित होकर और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए 8 माओवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 4 हार्डकोर इनामी नक्सली शामिल है. 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के पहले एग्जिट पोलों के अनुमान देखकर भाजपाइयों में काफी उत्साह है, 400 सीट की प्राप्ति के लिए बीजेपी कल यानी सोमवार 3 जून को राजधानी स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में महायज्ञ करेगी. बीजापुर में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में ग्रामीण आ गया, जिससे उसके दाएं पैर के चिथड़े उड़ गए. भिलाई 3 में नाबालिग को बंदी बनाकर मारपीट करने वाले 2 नशे के सौदागरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आज आरोपियों का शहर में जुलूस निकला और फिर उन्हें जेल भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button