छत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने सरकारी कमरे को पार्टी अड्डा बनाने के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है और विरोध जताया

बलरामपुर। जिले के सामरी सेक्टर के अंतर्गत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में शराब और चिकन पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में उप स्वास्थ्य केंद्र पदस्थ RHO अपने दोस्तों के साथ जाम छलकते हुए नजर आ रहा है. ग्रामीणों ने सरकारी कमरे को पार्टी अड्डा बनाने के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है और विरोध जताया है. इस मामले में बीएमओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

बता दें कि आरएचओ सुनील मिंज सेरंगदाग के स्वास्थ्य केंद्र में अपने दोस्तों के साथ शराब और मुर्गा पार्टी कर रहा था. जिसका ग्रामीणों ने चुपके से वीडियो बना लिया है. इस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि आरएचओ सुनील मिंज को यहां से हटाकर कहीं और तबादला करने की मांग की है. फिलहाल, सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह ने कहा है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button