छत्तीसगढ़

हादसे के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, 25 से अधिक मालवाहकों पर कार्रवाई

रायपुर। कवर्धा हादसे के बाद प्रदेश में मालवाहकों पर सवारी ले जाने वाहनों पर आरटीओ की ओर से कार्रवाई की जा रही है. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश एवं आरटीओ आशीष देवांगन के मार्गदर्शन पर ज़िले भर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाने वाली गाड़ियों पर आरटीओ लगातार कार्रवाई कर रहा है. 21 मई से शुरू जांच अभियान में अभी तक पच्चीस से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है. इसमें पिकअप, मेटाडोर, मैजिक तथा ट्रक शामिल है. इनमें यात्रियों का परिवहन किया जा रहा था. इन सभी पर कार्रवाई की गई. इसमें समन शुल्क एवं जब्ती की कार्रवाई की गई. इन वाहनों से 93,400 रुपये तक का जुर्माना वसूला है.

ग़ौरतलब है कि मालवाहनों से यात्री परिवहन ग़ैरक़ानूनी है. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए यातायात विभाग को निर्देशित कर यातायात नियमों के पालन में मुस्तैदी लाने को कहा है. मालवाहकों को मालवाहन से यात्री परिवहन नहीं करने की समझाइश भी दी जा रही है.

Related Articles

Back to top button