कांकेरछत्तीसगढ़

एक माह की बच्ची को लेकर वोट करने पहुंचे यादव दंपति


कांकेर 26 अप्रैल 2024/ अपने मताधिकार को लेकर लोग अब काफी जागरूक हो चुके हैं। एकबानगी मिसाल आज मतदान केंद्रों में देखने को मिली। कांकेर नगर के माहुरबंदपारा बूथ क्रमांक 81 में यादव दंपति वोट करने पहुंचा था। मतदाता राहुल और उनकी पत्नी श्रीमती ममता यादव ने बताया कि ठीक एक माह पूर्व उनके घर में नन्हीं परी आई है, जिसे साथ में लेकर वे वोट करने पहुंचे थे। उन्होंने अपने एक एक मत के महत्व को समझने की बात कहते हुए बताया कि लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा अधिकार है और बाकी काम से पहले वोट करना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button