छत्तीसगढ़

बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने अगले 3 दिन अंधड़ और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आज रायपुर समेत बालोद, दुर्ग, धमतरी व अन्य जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई है. मौसम विभाग ने अगले 3 दिन अंधड़ और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है.

छत्तीसगढ़ में बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में 3-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3-4 दिनों में तापमान बढ़ेगा. 4-5 डिग्री तापमान में वृद्धि होगी.

Related Articles

Back to top button