कांकेरछत्तीसगढ़

श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए जिला स्तरीय समिति गठित


उत्तर बस्तर कांकेर, 13 मार्च 2024/ श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना के तहत जिले के निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तर पर श्रीरामलला दर्शन यात्रा समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य एवं सचिव तथा पुलिस अधीक्षक, उपसंचालक समाज कल्याण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिले के सत्कार अधिकारी और श्री बृजेश चौहान (नामांकित) को सदस्य बनाया गया है।
क्रमांक/331/ सोरी

Related Articles

Back to top button