राष्ट्रीय

अभिनेता गोविंदा आज विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे

उज्जैन। फिल्म अभिनेता गोविंदा आज विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में अभिनेता को देखने लोगों की भीड़ भी लगी रही। वहीं बतौय सुरक्षा पुलिस के जवान तैयार थे। हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार गोविंदा आज दोपहर को मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गर्भ गृह के बाहर से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। इसके पहले उन्होंने भगवान शिव के गण नंदी की पूजा-अर्चना की और उनके कान पर अपनी मनोकामना के शब्द बोले। पुजारी यश शर्मा ने गोविंदा को विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना और दर्शन करने के बाद गोविंदा तुरंत वापस लौट गए। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गोविंदा की पत्नी और बेटा भी बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे।

Related Articles

Back to top button