
उत्तर बस्तर कांकेर, 06 मार्च 2024/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत् राशि अंतरण हेतु प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय में 07 मार्च को सम्मेलन का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।




