कांकेरछत्तीसगढ़

विकासखण्ड स्तरीय पशुमेला एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

  उत्तर बस्तर कांकेर, 29 फरवरी 2024/ पशुधन विकास विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय पशुमेला का आयोजन आज जिले के ग्राम आलबेड़ा में किया गया, जिसमें दुधारु गाय, उन्नत नस्ल के बछड़ा एवं बछिया, बैल, भैस, उन्नत नस्ल के बकरे, मुर्गे के प्रदर्शनी के साथ विभिन्न वर्ग के पशुओं की प्रतियोगिता हुई। चयन समिति द्वारा प्रत्येक वर्ग के प्रतियोगिता में पशुओं को उनकी उन्नत नस्ल एवं उत्तम, स्वास्थ्य के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पशुपालकों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। मेला में विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को पशुपालन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री नरोत्तम पटोदी, जनपद सदस्य श्रीमती सावित्री सलाम, सरपंच श्रीमती सेवती सलाम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button