मनोरंजन

हुमा कुरैशी की फैंस बेसब्री से महारानी के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे, रानी भारती’ की दमदार वापसी से दर्शक बेहद खुश

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की अपकिंग वेब सीरीज ‘महारानी 3’ (Maharani 3) ट्रेलर रिलीज हो गया है. फैंस बेसब्री से महारानी के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. ‘रानी भारती’ की दमदार वापसी से दर्शक बेहद खुश हो गए हैं.

‘महारानी 3’ (Maharani 3) के दो सुपरहिट सीजन देने के बाद अब तीसरे पार्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज दिखने मिल रहा है. भिमा भारती के मरने के बाद जेल जाना और वहीं अपने बच्चों पर आने वाले खतरे को देख रानी बाहर आने वाली हैं.

महारानी 3 का शानदार ट्रेलर

2.30 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत जेल से होती है जहां पर ‘रानी भारती’ यानी हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) सजा काट रही हैं. जो अपने पति की हत्या के चलते जेल के अंदर हैं. चारदीवारी के अंदर रहकर भी हुमा अपने विचारों को मजबूत बनाती हैं, लेकिन एक दिन स्कूल से लौट रहे उनके बच्चों पर जानलेवा हमला होता है और इसकी खबर ‘रानी भारती’ तक पहुंची थी. बस इसके बाद ही ‘रानी भारती’ बाहर निकलने की कोशिश करती है. बाहर आकर हुमा को राजनीति में साजिशों का सामना करती है.

सामने आए वेब सीरीज के ट्रेलर में रानी यानी हुमा दमदार डायलॉग भी बोलती नजर आ रही हैं, जिसे सुन उनके फैंस काफी इंप्रेस होने वाले हैं. इसमें हुमा कुरैशी कहती हैं कि ‘बंदूक कमजोर लोग चलाते हैं. समझदार लोग दिमाग चलाते हैं’. इसके अलावा कई और दमदार डायलॉग इसमें बोले गए हैं जैसे- ‘नया बिहार, आसमान में भरेगा उड़ान’ और ‘न्याय हो या बदला…एक ही बात है. इस ट्रेलर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इस दिन आएगी ‘महारानी 3’

बता दें कि ‘महारानी 3’ (Maharani 3) को नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा ने प्रोड्यूस किया है. ये सीरीज सुभाष कपूर द्वारा निर्मित और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित है. ‘महारानी 3’ (Maharani 3) सोनी लिव पर 7 मार्च को स्ट्रीम किया जाएगा. वेब सीरीज में हुमा कुरैशी के अलावा अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसृति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह नजर आने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button