मनोरंजन

जावेद अख्तर ने अपना 79 जन्मदिन मनाया, खुशी के मौके पर जावेद अख्तर काफी नाराज होते नजर आए

बीते दिन दिग्गज फिल्म निर्देशक जावेद अख्तर ने अपना 79 जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके में कई सेलिब्रिटी पार्टी में नजर आए थे. इस पार्टी को अनिल कपूर ने अपने घर में रखा था, लेकिन इस खुशी के मौके पर जावेद अख्तर काफी नाराज होते नजर आए.

पार्टी में से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप जावेद अख्तर को अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ देख सकते हैं. पैपराजी के एक वीडियो में जावेद अनिल के घर के बाहर खुश नहीं नजर आ रहे हैं. वह अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ पोज देने की कोशिश कर रहे थे, तो कई फोटोग्राफर उनका नाम पुकार रहे थे. उन्होंने उनसे शोर न करने के लिए कहा उन्होंने जोर देते हुए पैपराजी से कहा, ‘शोर मत करो’. वहीं दूसरे पल वीडियो में आगे उन्होंने शबाना आजमी का हाथ पकड़कर कैमरे के सामने पोज दिया और पेपराजी सहित सभी को धन्यवाद दिया. उन्होंने जन्मदिन का गाना भी गुनगुनाया.

Related Articles

Back to top button