छत्तीसगढ़

7 – 10 जनवरी को कांकेर मुख्यालय का वार्षिक मेला

कांकेर .मुख्यालय का वार्षिक मेला 7 – 10 जनवरी 2024 को आयोजित होने की आम सहमति कांकेर पैलेस में हुई बैठक में बनाई गई ! ” मेले ” को लेकर आयोजित बैठक में ग्राम – प्रधान से लेकर मुख्यालय के सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारी – गायता – सिरहा के अलावा राजमहल के प्रतिनिधि उपस्थित थे और जल्द मुख्यालय के मेले की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन से एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत करने की मांग की है ताकि पिछले वर्ष मेले में हुई गलती ” दुहराई ” ना जाये और बैठक में जिन बातों व बिन्दुओं का जिक्र या फिर उल्लेख किया जायेगा उसपर उमल करने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ! देखना अब यह है कि जिला प्रशासन – नगर पालिका परिषद् मुख्यालय के मेले को लेकर शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारी – गायता – सिरहा की बैठक कब आयोजित करता है यह तो वक्त बताएगा लेकिन छत्तीसगढ़ में नयी सरकार आ गयी है तो निश्चित रूप से कुछ परिवर्तन होने की संभावना जताई जा रही है !

Related Articles

Back to top button