क्राइम ख़बरराष्ट्रीय

बहन का पीछा करने पर भाई ने एक युवक की चाकू से गोदकर कर दी हत्या

नई दिल्ली. मयूर विहार इलाके में बहन का पीछा करने पर भाई ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम के बाद 20 वर्षीय नीरज का शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामले में आरोपी 18 वर्षीय दीपक उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीरज परिवार के साथ त्रिलोकपुरी में रहता था. परिवार में दो भाई करण और धीरज और एक शादीशुदा बहन है. पिता वीरपाल और मां कंचन की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है. नीरज, फरीदाबाद में जिम में काम करता था और वहीं बुआ की बेटी के साथ रहता था. करण ने बताया कि उनकी बहन गुजरात रहती है. हाल ही में परिवार से मिलने दिल्ली आई थी. नीरज भी फरीदाबाद से दिल्ली आ गया. शाम करीब सात बजे वह दोस्तों से मिलने गया. मोमोज खाने के बाद लक्की और नीरज बात करने लगे. इसी दौरान लक्की ने नीरज के गले पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया.पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी दीपक ने पूछताछ में बताया कि नीरज उसकी बहन को परेशान कर रहा था. वह अक्सर उसका पीछा करता था और उसे ऐसा करने से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं मान रहा था. इसके चलते उसने नीरज की हत्या कर दी.

Related Articles

Back to top button