
उत्तर बस्तर कांकेर,/ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर में आज कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम की उपस्थिति में 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ की सिरप पिलाकर शिशु संरक्षण माह की शुरूआत की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर के निर्देशन तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ओ.पी. शंखवार के नेतृत्व में जिले के सभी विकासखण्डों में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 30 सितम्बर 2025 तक मनाया जाएगा।
विधायक श्री नेताम ने शिशु संरक्षण माह के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के नागरिक अपने 09 माह से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक 6 माह के अंतराल में अवश्य पिलाएं तथा नियमित टीकाकरण निर्धारित समयानुसार नजदीक के आंगनबाड़ी केन्द्र में जरूर करवायें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आयु के अनुसार बच्चों की वजन न बढ़ने पर कुपोषण केन्द्र में बच्चे को भर्ती कर उपचार कराएं ताकि बच्चे का समुचित मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके। कार्यक्रम में जिला नोडल कुष्ठ डॉ. सुनील सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री रोहित वर्मा, वेक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर एकता भारद्वाज, डब्ल्यु.एच.ओ. की टीम, नगर पंचायत नरहरपुर के पार्षदगण, बी.एम.ओ. डॉ. भूपेन्द्र धु्रव एवं विकासखण्ड के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रशांत सिंह वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नरहरपुर के द्वारा किया गया।



