Featureकांकेरछत्तीसगढ़

“करके देखबो, सीख के रहिबो” थीम पर एफएलएन मेला का आयोजन

न्यौता भोज में विधायक श्री आशाराम नेताम हुए शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देशानुसार, एससीईआरटी रायपुर के दिशा-निर्देश और जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा कांकेर के मार्गदर्शन में कांकेर जिले की समस्त 1583 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में 14 नवंबर शुक्रवार को एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। विकासखण्ड नरहरपुर अन्तर्गत पीएमश्री बालक प्राथमिक शाला सरोना में न्यौता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम भी शामिल हुए।
एफएलएन मेला का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ आयोजित किया गया। कांकेर जिले में एफएलएन मेला में भाषा गणित, अंग्रेजी एवं बालवाड़ी से संबंधित विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित 48 स्टॉलों के बारे में बताया गया। यह सभी स्टॉल बच्चों के लिए रुचिकर और गतिविधियों पर आधारित था। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में कम से कम 6 स्टॉल लगाना अनिवार्य किया गया था। यह आयोजन पूर्णतया बच्चों के द्वारा ही संचालित था, जिसमें सभी स्टॉलों के प्रभारी विद्यालय के बच्चे थे और सीखने वाले भी बच्चे ही थे। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में स्वयं सीखने का गुण विकसित होता है और बच्चों में आत्मविश्वास के साथ सीखने के प्रति रुचि भी पैदा होती है। एफएलएन मेला के दिन जिले के लगभग 1200 विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि एफएलएन अर्थात बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निपुण भारत के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत 2026-27 तक कक्षा पहली से तीसरी तक के शत-प्रतिशत बच्चों को आवश्यक भाषाई दक्षता एवं गणितीय दक्षता सीखना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button