राजनीति
-
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रेस विज्ञप्ति *साय सरकार के मंत्री कांग्रेस सरकार में बने पीएम आवास की चाबी हितग्राहियों को सौंप रहे* *भाजपा का 18 लाख आवास देने का दावा खोखला साय सरकार बनने के बाद मोदी सरकार ने एक भी पीएम आवास स्वीकृत नहीं किया* *कांग्रेस सरकार में पीएम आवास योजना से ग्रामीण और शहर मिलकर साढे 13 लाख मकान बने* *प्रधानमंत्री आवास को लेकर कांग्रेस ने लगाये, राज्य सरकार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस सरकार में लगभग साढ़े 13 लाख मकान बने* रायपुर/14 मार्च 2024। प्रधानमंत्री आवास को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार के मंत्री पूर्व कांग्रेस सरकार के समय निर्मित पीएम आवास के मकानों की चाबी हितग्राहियों को सौंप रहे हैं. जो भाजपा नेता विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री आवास को रोकने का झूठा आरोप लगाने से थकते नहीं थे. आज उन्हें लज्जा आती होंगी ज़ब वो साय सरकार में मंत्री बनकर कांग्रेस सरकार में बने पीएम आवास योजना की मकान की तारीफ कर रहे होंगे. कांग्रेस सरकार के 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कल लगभग साढ़े 13 लाख मकान स्वीकृत हुए थे बनाये गए थे. जिसमें लाखों परिवार का गृहस्ती चल भी रही। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का 18 लाख आवास देने का दावा खोखला साबित हुआ है राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी सरकार ने एक भी आवास स्वीकृत नहीं किया है. भाजपा 18 लाख आवाज देने का झूठ और मनगढ़ंत दावा कर रही है अगर मोदी सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत किया है तो उसे स्वीकृति पत्र को सार्वजनिक करें प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करें। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री आवास को लेकर झूठा जाल बुना था आज इस जाल में फंस गए और जनता के बीच सच्चाई उजागर हो गई कि कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों को रोका नहीं था बल्कि बेघर गरीब और बेसहारा लोगों के मकान को बनाने के लिए लगभग 12000 करोड़ से अधिक की राशि खर्च किया था. और आने वाले समय में 8 लाख से अधिक मकान का निर्माण हो सके इसलिए 3200 करोड़ रुपए की राशि बजट में प्रावधान भी किया है और मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत करके हितग्राहियों के खाते में पहली किस्त भी हस्तांतरित किए थे जिसकी आगे की किस्त को साय की सरकार ने अब रोक दिया है. और भाजपा का गरीब विरोधी असल चरित्र यही है। धनंजय सिंह ठाकुर वरिष्ठ प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
प्रधानमंत्री आवास को लेकर कांग्रेस ने लगाये, राज्य सरकार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस सरकार में लगभग साढ़े 13 लाख मकान…
Read More » -
तीन माह में विष्णु देव सरकार की 20 विफलतायें – कांग्रेस
रायपुर/14 मार्च 2024। भाजपा की विष्णुदेव सरकार तीन माह में विफल साबित हो गई। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष…
Read More » -
लोकसभा चुनाव को लेकर जुटी कांग्रेस। दिनभर चला बैठको का सिलसिला।
रायपुर 14 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव को लेकर कांगे्रस पूरी तैयारियो के साथ मैदान मे उतर गई है लगातार…
Read More » -
कांग्रेस देगी हर महिला को साल में 1 लाख रुपये
कांग्रेस की सरकार बनने पर युवा, महिला,किसान आत्म निर्भर होंगे – कांग्रेस रायपुर/14 मार्च 2024। कांग्रेस ने युवाओं के बाद…
Read More » -
खेल अलंकरण के नाम पर झूठा श्रेय लेने की राजनीति
रायपुर 14 मार्च 2024। खेल अलंकरण समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के दावे पर…
Read More » -
जांच कमेटी की पत्रकारवार्ता 13.03.2024
रायपुर : जिला नारायणपुर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत नाबालिक छात्राओं से विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लंबे समय से…
Read More » -
भाजपा ने कवर्धा पालिका अध्यक्ष पद पर जनादेश के विपरीत जाकर कब्जा किया
रायपुर 13 मार्च 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय की सरकार बनने के…
Read More » -
तीन माह में विष्णु देव सरकार अलोकप्रिय हो गयी है – कांग्रेस
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते…
Read More » -
नई रेल परियोजनाओं क़े शिलान्यास पर कांग्रेस का प्रहार
रायपुर/12 मार्च 2024। नई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और अमृत भारत योजना के तहत देश भर के 508 रेलवे…
Read More » -
मोदी की गारंटी तो किसानो को पंचायत भवन में प्रति क्विंटल 3100 रु एक मुश्त नगद भुगतान का था जो हुआ नहीं
रायपुर 12 मार्च 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने साय सरकार की मोदी की गारंटी पूरा…
Read More »