Featureछत्तीसगढ़

सीएम साय से सांसद लक्ष्मी वर्मा और महिला प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण मुलाकात

रायपुर। CM साय से सांसद लक्ष्मी वर्मा के साथ महिला प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में राज्य सरकार द्वारा विशेष सत्र आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

मातृशक्ति का यह समर्थन और विश्वास महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्त भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। सुशासन सरकार नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तीकरण के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

सीएम ने आगे कहा, इस सदन का मत है कि नारी शक्ति के सम्मान, महिलाओं के समग्र विकास और सशक्तीकरण के उद्देश्य से देश की संसद तथा सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण, परिसीमन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए, तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

Related Articles

Back to top button