छत्तीसगढ़

वाइफ ने किया कार में बैठने से किया इंकार, हसबैंड ने चला दी गाड़ी, बीच सड़क पर घसीटा

दुर्ग। भिलाई में एक हैरान कर देने वाला मामला समाने आया है। यहां आज एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से घसीटा और इस दौरान पत्नी का पैर कुचल गया और गंभीर चोट आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से साल 2023 के जून महीने में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के चलते प्रियंका 4 महीने से अपने मायेक में रह रही थी। प्रियंका आज अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास पर ला रही थी। इसी दौरान​पति रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी प्रियंका को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।पत्नी प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन रजत प्रताप सिंह ने अचानक कार चला दी और कार से घसीटा। इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पत्नी की 72 वर्षीय दादी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता के परिजनों ने पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button