कांकेरछत्तीसगढ़

प्राप्त आवेदनों पर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर जनदर्शन फिर से प्रारम्भ हुआ


उत्तर बस्तर कांकेर, 02 जुलाई 2024/ जिला कार्यालय में कलेक्टर जनदर्शन आज से पुनः प्रारम्भ हो गया है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर से मुलाकात की। प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में चारामा विकासखण्ड के ग्राम जेपरा निवासी रोहित कुमार, ग्राम कुर्रूभाट से श्रीमती अनूपा बाई तथा कांकेर के भावसिंग नगर झुनियापारा से लक्षन्तीन यादव, राजापारा कांकेर से श्रीमती मीनाक्षी तिवारी, एकता नगर ठेलकाबोड़ से सुलोचना सोनी और जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के सभी सफाई कर्मचारियों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के अग्रेषित किया।
(संलग्न फोटोः-01)
क्रमांक/684/सिन्हा

Related Articles

Back to top button