छत्तीसगढ़

महिला ने मेकाहारा अस्पताल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर. मेकाहारा अस्पताल में महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. अधीक्षक डॉ. एसबी एस नेताम ने बताया, महिला अस्पताल में ठेका कंपनी कॉल मी सर्विस से गार्ड की नौकरी कर रही थी.

मेकाहारा के एक रूम में अंदर से दरवाजा लगाकर महिला ने पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगाई है. मौत के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Related Articles

Back to top button