छत्तीसगढ़

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया

रायपुर. नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके में गोवेल के जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है. बलरामपुर-रामानुजगंज में दो लोगों की रहस्यमयी मृत्यु की जांच के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने SIT का गठन किया है. पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के समर्थक पर कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोप पीड़ितों ने लगाया है. बस्तर से न्यायधानी बिलासपुर के लिए आज से फ्लाइट की शुरूआत हो गई है. आरंग क्षेत्र में गौ तस्करी के आरोप में अज्ञात आरोपियों ने ट्रक में मवेशी लेकर जा रहे तीन युवकों को बुरी तरह से पीटा. इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button