खेलछत्तीसगढ़

अग्रवाल युवा मंडल’ द्वारा समाज के यवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को आगे लाने के उद्देश्य से ‘अग्रवाल बैंडमिंटन लीग’ का आयोजन

रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर की युवा ईकाई ‘अग्रवाल युवा मंडल’ द्वारा समाज के यवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को आगे लाने के उद्देश्य से ‘अग्रवाल बैंडमिंटन लीग’ का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से अग्रवाल समाज के युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. इस टूर्नामेंट का आयोजन 8 और 9 जून को राजधनी रायपुर के मोवा स्थित Isport Badminton Arena में किया जाएगा.

‘अग्रवाल बैंडमिंटन लीग’ में 6 अलग-अलग आयु वर्ग (7 साल से कम, 7 से 11 साल, 11 से 15 साल, 15 से 19 साल, 19 से 45 साल और 45 साल से ज्यादा उम्र) के पुरुष और महिला खिलाड़ी शामिल होंगे। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 8 जून को सुबह 6 बजे होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद सुबह 10 बजे तक कुछ लीग मैचों का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद शाम 5 से रात 10 बजे तक बाकी के लीग मैच खेले जाएंगे.

9 जून को होगा फाइनल

बता दें कि 9 जून रविवार की सुबह 6 से 11 बजे तक सभी वर्गों के सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. जिसके बाद सम्मान और पुरस्कार वितरण किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button