छत्तीसगढ़

पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने किया शोक व्यक्त

रायपुर। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया हैं. उन्होंने कहा कि कुकदूर से हमारा गहरा नाता हैं. समाचार से मन को बेहद पीड़ा पहुंची.

शंकराचार्य महाराज ने कहा कि जीवन अत्यंत बहुमूल्य है. इसका हमें ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ वे खड़े हैं. भगवान से मृत आत्माओं की शांति के लिए शंकराचार्य ने प्रार्थना की है.

शंकराचार्य महाराज के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया वर्तमान में जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज गौ प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा पर देश के विभिन्न शहरों पर पदयात्रा कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button