
छत्तीसगढ़
मोदी के लगातार हमलो के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘वेल्थ सर्वे’ टिप्पणी पर यू-टर्न लिया
पॉलिटिकल डेस्क। Rahul Gandhi U-turn on Wealth Survey: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लगातार हमलो के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने ‘वेल्थ सर्वे’ टिप्पणी पर यू-टर्न लिया है। संपत्ति बांटने के आरोपों पर राहुल गांधी ने यू-टर्न लेते हुए कहा है कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि सरकार बनने पर संपत्ति बांटने पर विचार करूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि वो केवल ये जानना चाहते थे कि देश में कितना अन्याय हो रहा है। राहुल ने बुधवार को दिल्ली के जवाहर भवन में ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ (Samajik Nyay Sammelan) को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने ये नहीं है कि हम ऐसा करेंगे। मैं ये कह रहा हूं कि आइए पता करते हैं कि कितना अन्याय हुआ है। जैसे ही मैंने इनके साथ हो रहे अन्याय की बात उठाई, वैसे ही प्रधानमंत्री और बीजेपी ने मुझ पर हमला करना शुरू कर दिया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘वेल्थ सर्वे’ टिप्पणी पर यू-टर्न लेते राहुल गांधी ने कहा कि देखिए मैंने कहा था कि देखते हैं कि कितना अन्याय हुआ है और उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या प्रतिक्रिया दी। वो कह रहे हैं कि ये देश को तोड़ने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि जो भी लोग खुद को ‘देशभक्त’ कहते हैं, वो जातिगत जनगणना के ‘एक्स-रे’ से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत जातिगत जनगणना को नहीं रोक सकती। 90 फीसदी आबादी के लिए न्याय सुनिश्चित करना उनके जीवन का मिशन है, जिनके साथ अन्याय हुआ है। राहुल गांधी का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब बीजेपी एक तरह से कांग्रेस पर लोगों की संपत्ति अल्पसंख्यकों में बांट देने का आरोप लगा रही है।



