कांकेरछत्तीसगढ़

ग्राम बैजनपुरी में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

ग्रामीणों को अनिवार्य मतदान के लिए दिलाई गई शपथ


उत्तर बस्तर कांकेर, 04 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैजनपुरी में इंडियन रेडक्रॉस समिति, भारत स्काउट गाइड तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उक्त रैली के माध्यम से बैजनपुरी के समस्त ग्रामवासियों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु नारों के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया। साथ ही समस्त ग्रामवासियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button