कांकेरछत्तीसगढ़

महतारी वंदन सम्मेलन में योजनाओं पर आधारित पत्रिकाओं का किया गया वितरण

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 मार्च 2024 / महतारी वंदन योजना के तहत आज पूरे प्रदेश में पात्र हितग्राहियों को राशि वितरण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी हितग्राहियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को महतारी वंदन योजना पर आधारित पत्रिका ’मातृत्व का जतन-महतारियों का वंदन’, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मासिक पत्रिका ’जनमन’, मोदी की गारंटी विष्णुदेव के त्वरित निर्णयों से हो रहा सुशासन का सूर्योदय’ सहित ’रामो विग्रहवान धर्मः कैलेण्डर का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके अलावा जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का सांसद श्री मोहन मंडावी, विधायक श्री आशाराम नेताम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने अवलोकन किया और सेल्फी बूथ पर उत्साहपूर्वक फोटो भी खिंचवाई।

Related Articles

Back to top button