ChhattisgarhFeature

आसुलखार धान खरीदी केंद्र में अनियमितता, दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उत्तर बस्तर कांकेर, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित (लेम्पस) आसुलखार के अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्र आसुलखार में अनियमितता का मामला सामने आया है। आदिम जाति सेवा सहकारी आसुलखार के समिति प्रबंधक श्री परमेश महावीर द्वारा धान खरीदी केंद्र प्रभारी श्री टिकेश्वर पोटाई एवं बारदाना प्रभारी श्री भोज कुमार जैन के विरुद्ध पुलिस थाना भानुप्रतापपुर में 01 नवंबर 2026 को प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि धान खरीदी केंद्र आसुलखार में अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार गठित जांच दल द्वारा उपार्जन केंद्र का संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान 11 हजार 628 बोरा धान, जिसका कुल वजन 4,651.20 क्विंटल में अनियमितता पाई गई। जिसकी कुल राशि 01 करोड़ 44 लाख 18 हजार 720 रुपए आंकी गई है।

Related Articles

Back to top button