ChhattisgarhFeatureकांकेर

रावघाट-रायपुर नई रेल लाइन एवं पैसेंजर ट्रेन सेवा का 20 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति एवं केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में होंगे शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर-केंद्री तथा रावघाट-रायपुर नई रेल लाइन एवं पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ 20 अक्टूबर मंगलवार को अपराह्न 01 बजे किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति एवं रेल मंत्री भारत सरकार द्वारा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर रावघाट रेलवे स्टेशन स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजन किया जाएगा। नई रेल लाइन एवं पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रेल सेवा के शुभारंभ से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं को बढ़ावा मिलने तथा लोगों को रेल परिवहन से जुड़ने के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button