ChhattisgarhFeature

सड़क हादसे में व्याख्याता भक्त प्रहलाद पोया का निधन, शिक्षा जगत में शोक, परिवार को 50 हजार की अनुग्रह राशि

भानुप्रतापपुर। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोनेचुर में पदस्थ व्याख्याता भक्त प्रहलाद पोया का सड़क दुर्घटना में असमय और दुखद निधन हो गया। इस घटना से शिक्षा जगत और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार और विभागीय अधिकारियों में गहरा शोक छा गया।

शासन के नियमानुसार DDO आहरण एवं संवितरण अधिकारी प्राचार्य द्वारा दिवंगत व्याख्याता के आश्रित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत कर प्रदान की गई।

विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर प्राचार्य राकेश द्विवेदी, उप प्राचार्य जयराम तेता, व्याख्याता चंदन टेकाम, निराशा रावटे सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button