ChhattisgarhFeature

वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा 10 राज्यों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ पहुँची

भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा ने बताया : प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकली है सेवा यात्रा

 

‘युवा निभा रहे देश सेवा में अहम भूमिका; ‘सेवा, जल और जन’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं नौजवान’

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक और सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित की जा रही ‘वड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ देश के युवाओं को सेवा भावना से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का एक ऐतिहासिक माध्यम बन चुकी है। श्री शर्मा मंगलवार की दोपहर राजधानी पहुँचने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक श्री शर्मा ने बताया कि वड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से वड़नगर के बीच चलने वाली इस सेवा यात्रा का आज 13वाँ दिन है। यह यात्रा देश के 10 राज्यों से होकर गुजर रही है और छत्तीसगढ़ राज्य में भी यह पिछले तीन दिनों से निरंतर गतिशील है। श्री शर्मा ने कहा कि यह यात्रा ‘सेवा, जल और जन’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। यात्रा में शामिल नौजवान लगातार समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहे हैं, जनसंपर्क कर रहे हैं तथा लोगों से सुझाव भी प्राप्त कर रहे हैं। समाज सेवा की भावना के साथ युवाओं का यह प्रयास आज देश के आम नागरिकों और अन्य युवाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। श्री शर्मा ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से देशसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। 7 अक्टूबर को यह 25 वर्ष पूरे होंगे। प्रधानमंत्री के जन्मस्थान (वड़नगर) से लेकर उनके कर्मस्थान (वाराणसी) तक की इस यात्रा में दो धाराएं चल रही हैं, जिसमें एक यात्रा का समापन वाराणसी में और दूसरी यात्रा का समापन वड़नगर में होगा।

भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक श्री शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार महात्मा गांधी के विचारों और स्वच्छता अभियान के संकल्प को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगे बढ़ाया है, उसी सोच को धरातल पर साकार करने के लिए युवा पिछले 20 दिनों से समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। यह उद्देश्यपरक यात्रा सेवा भाव से समाज को जोड़ने का काम कर रही है। इस यात्रा के दौरान सेवा यात्री उन बच्चों और परिवारों से भी भेंट कर रहे हैं, जो पूर्व में विपरीत परिस्थितियों व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से प्रभावित रहे और आज मुख्यधारा में आकर बेहतर जीवन की ओर अग्रसर हैं।

Related Articles

Back to top button