छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर राजधानी

कांग्रेस पार्टी डूबती नैया है, जिस पर कोई सवार होना नहीं चाहता : विष्णु देव साय

चौहान, पवार समेत 200 से ज्यादा ने ली भाजपा की सदस्यता

  रायपुर 05.03.2024 । भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त बैठक में सोमवार को दो सौ से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेष कर पार्टी की विधिवत सदस्यता ली। इससे पूर्व भी 15 फरवरी को पूर्व विधायक विधान मिश्रा एवं प्रमोद षर्मा सहित 300 लोगों ने भाजपा का हाथ थामा था। भाजपा प्रवेष किए नए कार्यकर्ता अब भाजपा के सिपाही हो गए है। जो विधानसभा में कांग्रेस के लिए काम कर चुके हैं वे अब लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है, जिसमें हम सभी का स्वागत करते हैं, परिवार की एकजुटता ही परिवार की ताकत है, जबकि कांग्रेस बिखराव की ओर है, कांग्रेस डूबती नैंया है, जिसमें कोई सवार नहीं होना चाहता और जो सवार हैं भी उन्हें इसके डूबने का डर है इसलिए भी वे एक-एक करके भाजपा में आ रहे हैं, क्योंकि वे अब समझ चुके हैं कि कांग्रेस केवल एक परिवार की पार्टी है, कांग्रेस में उनके कार्यकर्ताओं के लिए कुछ नहीं है जो कुछ भी एक परिवार के लिये है मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय ने भाजपा में प्रवेष करने वाले सभी सदस्यों का भाजपा का गमछा पहना कर स्वागत किया। कुषाभाउ ठाकरे परिसर में सम्पन्न इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय सहित प्रदेष अध्यक्ष किरणसिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम्वाल, प्रदेष संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेष महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीष रोहरा, भरत वर्मा सहित वरिश्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

इस दौरानअंतागढ़ के पूर्व विधायक मंतूराम राम पवार, बिलासपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जगबंधु विश्वास पवारए समर्थक दल के संयोजक, बंग समाज के प्रदेश सचिव एवं सरपंच मनोज मंडल, सरपंच संजीत मिस्त्री, मिठू दुग्गा, संतोष शील, राजकुमार यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कोयलीबेड़ा, प्रभात मंडल, इंद्रजीत विश्वास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बनिक, सुबन धनसर, जगन्नाथ बढ़ाई, अर्जुन मंडल, समरेश राय, जयदेव राय, संजय कीर्तनीय, मनोरंजन राय, चांदमन हीरा, विकास सरकार, प्रफुल्ल व्यापारी अध्यक्ष युवा समिति, चिरंजीत दास, अपूर्व मंडल, कालाचंद मंडल, नेपाक मंडल, नंदलाल सरकार, प्रकाश विश्वास, उत्पल विश्वास, जीवन विश्वास, उत्पल राय, रणजीत सरकार, प्रणव ढाली, मनमोहन, श्री राम दे, अखिल हीरा, चंदन गार्डन, प्रकाश मंडल, असीम मंडल, प्रशांत मंडल, सचिन मंडल, सुभाष मंडल, मोहम्मद सिकंदर खान प्रदेश विशेष कार्य समिति सदस्य बिलासपुर अल्पसंख्यक, जानीश बक्श सिद्दीकी, मोहम्मद हारून कुरैशी, मोहम्मद इमरान कुरेशी, मोहम्मद रईस कुरैशी, मोहम्मद खलील, राजेश्वर भार्गव राजमहंत सदस्य जिला पंचायत मस्तूरी, राहुल सोनवानी सदस्य जिला पंचायत मस्तूरी, अखिलेश पांडे अभिनेता पूर्व प्रत्याशी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस बिलासपुर, कमल गुप्ता कांग्रेस पदाधिकारी सीपत, मोहनलाल पाटनवार पूर्व जनपद सदस्य मस्तूरी, इशाक खान, कांग्रेस पदाधिकारी, सुभाष टंडन, राहुल. प्रियंका गांधी सेना जिला अध्यक्ष बिलासपुर, गजपाल चंद्रसेन उपाध्यक्ष, अरबाज खान, विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि और चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों सहित 200 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button