कांकेरछत्तीसगढ़

होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर एवं दीवार लेखन की अनुमति के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

  उत्तर बस्तर कांकेर, 04 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान प्रचार-प्रसार हेतु राजनीतिक दलों को होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर तथा दीवार लेखन की अनुमति प्रदान किये जाने हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेशानुसार कांकेर शहरी क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् कांकेर को, नगरीय क्षेत्र के लिए संबंधित नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button