कांकेरछत्तीसगढ़

होर्डिंग्स, पोस्टर एवं दीवार लेखन हटाने प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान आदर्श आचरण संहिता लागू होने के तत्काल पश्चात् जिले के सार्वजनिक स्थलों व भवनों में लगाए गए विज्ञापनों, होर्डिंग, कटआउट, पोस्टर्स और वॉल राइटिंग आदि को तत्काल हटाए जाने के लिए प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेशानुसार कांकेर शहरी क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् कांकेर को, नगरीय क्षेत्र के लिए सभी नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button