रायपुर। आल इंडिया मलयाली एसोसिएशन ने कांग्रेस हाईकमान को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ के महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र से लगातार सक्रिय कार्यकर्ता प्रवीण चन्द्राकर पिता-शत्रुहन चन्दाकर ग्राम-बेतकरी, पोस्ट-तुमगांव, जिला- महासमुन्द के निवासी है तथा अविभाजित रायपुर महासमुन्द जिले के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के पद पर सन् 1993 में रहे इसके पश्चात महासमुन्द जिले के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे तथा प्रदेश सचिव छ.ग. कांग्रेस कमेटी के पद पर सन् 2020 में रहें। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी ने आपकी पार्टी में पिछले 25 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवा प्रदान करते आ रहे हैं। श्री प्रवीण चंद्राकर अपने राजनीति पृष्ठभूमि में महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र एवं कुर्मी समाज में अधीरूप से कार्य करते आ रहे है। चूंकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रवीण चन्द्राकर को महासमुन्द लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में चयनित किया जाता है तो बहुत आसानी से कांग्रेस पार्टी को महासमुन्द्र लोकसभा से जीत हासिल होगी। तथा टिकट देने से आसपास के लोकसभा में कांग्रेस पाटी के पक्ष में प्रभाव पड़ेगा। चूंकि प्रवीण पन्द्राकर कुर्मी समाज से आते है तथा विभिन्न सीटों में भी कुर्मी समाज की बाहुल्यता बहुत है जिससे कुर्मी समाज बाहुल्य जीत में प्रभाव पड़ेगा।
अतः आपसे सादर निवेदन है कि उक्त पत्रक को संज्ञान में लेते हुए जितने वाले प्रत्याशी प्रवीण चन्द्राकर को महासमुन्द् लोकसभा से टिकट देकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें।



