
क्राइम ख़बर
पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी,ट्रक से 1725 किलोग्राम गांजा बरामद
पिथौरा। जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने एक ट्रक से 1725 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत 8.62 करोड़ रूपये आंकी गई है. छत्तीसगढ़ में यह ऐसा पहला मामला है जब पुलिस ने एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है. गांजे की तस्करी कर रहे 2 अंतरराज्यीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गांजे की इस खेप को उड़ीसा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पुलिस को मुखबिर से ओडिशा के रास्ते भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना सिंघोड़ा के नाका रेहटिखोल में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की. इस दौरान ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 को पुलिस ने रोका जिसमे दो व्यक्ति सवार थे. पुलिस ने जब गाड़ी में लोड सामान के बारे में उनसे पुछा तो दोनों गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने ट्रक में खाली कैरेट के नीचे गांजा तस्करी कर मध्यप्रदेश लेकर जाने की बात कबूल की.



