Featureछत्तीसगढ़

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश

बालोद, संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से बड़ी ही आत्मीयता से संवाद कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि जनदर्शन में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कामता के कुसुमकली ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने, ग्राम पैरी के सरपंच ने सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने, बालोद विकासखण्ड के ग्राम पीपरछेड़ी के श्री गेंदूराम ने ट्रायसायकिल दिलाने, ग्राम पंचायत कुलिया के सरपंच ने सीसी रोड निर्माण कराने एवं ग्राम पंचायत बोहारडीह के सरपंच ने नाली निर्माण राशि स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम तमोरा के दिव्यांग श्री घनाराम साहू को बैटरी चलित ट्रायसायकिल भी प्रदान किया।

जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या मंे लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button