Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, स्वर्गीय उर्मिला राणा को दी श्रद्धांजलि

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, स्व. उर्मिला राणा को अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी — पुरन्दर मिश्रा

रायपुर / उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भाजयुमो फाफाडीह मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण राणा जी के निवास पर आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय उर्मिला राणा जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि माता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। उनके निधन से परिवार एवं समाज को हुई अपूरणीय क्षति अत्यंत दुःखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हर संभव सहयोग एवं साथ का भरोसा दिलाया।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, संबल एवं धैर्य प्रदान करें।

इस अवसर पर परिवारजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button