कांकेरछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ग्राम हुड़तराई एवं भोमरा में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच के दिए आदेश

   उत्तर बस्तर कांकेर, 29 फरवरी 2024        कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा जिले के कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम हुड़तराई एवं भोमरा के बीच जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना की दण्डाधिकारी जांच के लिए आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत 25 फरवरी 2024 को ग्राम हुड़तराई एवं भोमरा के बीच जंगल पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तीन अज्ञात माओवादियों की मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच किये जाने बाबत् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मांग अनुसार घटना की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी पखांजूर श्री ए.एस. पैकरा को दण्डाधिकारी जांच हेतु जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही निर्धारित बिन्दुओं पर अपना जांच प्रतिवेदन तैयार कर तीन सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने कहा गया है।

Related Articles

Back to top button